आदित्य रॉय कपूर जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Aditya Roy Kapur) 

Aditya Roy Kapur

आदित्य रॉय कपूर का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Aditya Roy Kapur) 

आदित्य रॉय कपूर यूं तो वर्ष 2009 में लंदन ड्रीम्स से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुके थे परंतु वर्ष 2013 में आई उनकी फिल्म आशिकी 2 में निभाए गए उनके किरदार से ही लोग उनको पहचानते हैं। वर्ष 2013 में ही उनकी दूसरी फिल्म यह जवानी है दीवानी में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। लेकिन वर्ष 2020 तक आते-आते उनकी कई फिल्में फ्लोप भी रही। फिल्मों में आने से पहले आदित्य रॉय कपूर ने टेलीविजन 10 चैनल वी इंडिया में भी होस्टिंग की है। दर्शकों ने इनकी हास्य भरी होस्टिंग को भी खूब सराहा।

आदित्य रॉय कपूर का जीवन परिचय और उनकी  पारिवारिक पृष्ठभूमि(Biography of Aditya Roy Kapur and his family background) 

आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता कुमुद रॉय कपूर एक पंजाबी हिंदू है जबकि इनकी माता सैलोम आरोन यहूदी है। इनके दादा रघुपति रॉय कपूर बॉलीवुड में 1940 के दशक में फिल्म निर्माता हुआ करते थे। आदित्य रॉय कपूर तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। इन के सबसे बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर काम करते हैं जोकि विद्या बालन के पति भी हैं। दूसरा भाई कुणाल रॉय कपूर भी एक्टिंग ही करते हैं। आदित्य रॉय कपूर की नाना नानी सैम और रूबी आरोन डांस टीचर हुआ करते थे। सबसे पहले वही सामा डांस फॉर्म को भारत में लेकर आए।

Also Read  अमृता राव का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Amrita Rao)

आदित्य रॉय कपूर की शैक्षणिक योग्यता(Aditya Roy Kapur’s educational qualification) 

आदित्य रॉय कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जी डी सोमानी मेमोरियल स्कूल कफ्फे पराडे मुंबई से प्राप्त की । इसे स्कूल से इनके दोनों भाइयों ने भी शिक्षा ग्रहण की और इनकी माता ने इसी स्कूल में नाटक भी सिखाए। इसके पश्चात इनका दाखिला सेंट जेवियर कॉलेज में कक्षा ग्यारहवीं के लिए करवा दिया गया परंतु उसमें वह फेल हो गए। इसके तत्पश्चात उनका दाखिला सेंट एंड्रयूज कॉलेज ने इसलिए करवा दिया गया ताकि उनका पढ़ाई का साल बर्बाद ना हो। उसके तत्पश्चात उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जोकि यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से मान्य है । प्रारंभ में आदित्य रॉय कपूर क्रिकेटर बनना चाहते थे परंतु छठी कक्षा के बाद उन्होंने इसकी कोचिंग लेना छोड़ दिया था।

Also Read  राहुल रॉय का जीवन परिचय, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Rahul Roy) 

आदित्य रॉय कपूर की व्यक्तिगत जानकारी(Personal Information of Aditya Roy Kapur) 

वास्तविक नामआदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर का उपनामआदि
आदित्य रॉय कपूर का जन्मदिन16 नवंबर 1985
आदित्य रॉय कपूर का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
आदित्य रॉय कपूर का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
आदित्य रॉय कपूर के घर का पताफ्लैट कार्टर रोड बांद्रा मुंबई
आदित्य रॉय कपूर की राष्ट्रीयताभारतीय
आदित्य रॉय कपूर का धर्महिंदू
आदित्य रॉय कपूर की जातिखत्री
आदित्य रॉय कपूर की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आदित्य रॉय कपूर के स्कूल का नामजी डी सोमानी मेमोरियल स्कूल मुंबई
आदित्य रॉय कपूर के कॉलेज का नामसेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई
आदित्य रॉय कपूर का व्यवसायअभिनेता
आदित्य रॉय कपूर की प्रति फिल्म आय5 से 6 करोड़ रुपए
आदित्य रॉय कपूर की मासिक आय70 लाख रुपए
आदित्य रॉय कपूर की कुल संपत्ति89 करोड़ रुपए

आदित्य रॉय कपूर का फिल्मों में आने से पहले का जीवन(Life of Aditya Roy Kapur before joining films) 

बॉलीवुड में आने से पहले आदित्य रॉय कपूर टेलीविजन की चैनल V में आने वाले धारावाहिक पकाऊ मैं होस्टिंग किया करते थे। इनका होश करने का तरीका बिल्कुल अनोखा हास्य पूर्ण होता था। इन्होंने एक और धारावाहिक इंडियाज हॉटेस्ट मैं भी मशहूर वीडियो जॉकी ब्रूना अब्दुल्लाह के साथ भी वर्ष 2008 तक होस्टिंग की।

आदित्य रॉय कपूर का बॉलीवुड में पदार्पण(Aditya Roy Kapur’s Bollywood debut) 

आदित्य रॉय कपूर वर्ष 2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स में एक सहायक कलाकार का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सलमान खान और अजय देवगन थे। इसके बाद भी वह कई फिल्मों में बतौर सहायक कलाकार ही आते रहे जैसे कि अक्षय कुमार की फिल्म एक्शन रिप्ले और रितिक रोशन की फिल्म गुजारिश।

Also Read  जॉनी लीवर का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Johnny Lever Biography)

वर्ष 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 वह फिल्म साबित हुई जिससे आदित्य रॉय कपूर को मुख्य अभिनेता के तौर पर एक नई पहचान मिली। इस फिल्म में उनके सह कलाकार श्रद्धा कपूर थी। दर्शकों द्वारा इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब सराहा गया और इस फिल्म ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म की कमाई की। इस फिल्म के बाद आई दूसरे पर यह जवानी है दीवानी में भी आदित्य रॉय कपूर मूवी अविनाश अरोड़ा का किरदार निभा कर एक सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई इस फिल्म में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

वर्ष 2014 में आदित्य राय कपूर ने एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दावत-ए-इश्क़ में काम किया। इस फिल्म में उनकी सह कलाकार परिणीति चोपड़ा थी। इस फिल्म ने एवरेज स्तर की ही कमाई की। वर्ष 2016 में आदित्य रॉय कपूर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म दूर में कैटरीना कैफ के साथ नूर निजामी किरदार निभाया। यह फिल्म भी एवरेज स्तर की ही कमाई कर पाई। स्तनों के बाद में आदित्य राय कपूर की जितनी भी फिल्में आई या तो उन्होंने एवरेज स्तर की ही कमाई की या फिर बस हिट रही परंतु कोई भी फिल्म आशिकी 2 जैसी पहचान उनको नहीं दे सकी। हां एक फिल्म अपवाद है और वह है वर्ष 2019 में आई फिल्म मलंग। इस फिल्म में उनके सह कलाकार दिशा पटानी है थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹85 करोड़ रुपए की कमाई की।

आदित्य रॉय कपूर की फिल्मों की सूची(Aditya Roy Kapur movies list) 

फिल्म का नामवर्षफिल्म का नामवर्ष
लंदन ड्रीम्स2009एक्शन रिप्ले2010
गुजारिश2010आशिकी 22013
यये जवानी है दीवानी2013दावत ए इश्क2014
फितूर2016डियर ज़िंदगी2016
ओके जानू2017वेलकम टो न्यू यॉर्क2018 
कलंक2019मलंग2020
सड़क 22020लूडो2020

आदित्य रॉय कपूर के अवार्ड और सम्मान(Awards and Honors of Aditya Roy Kapur) 

वर्ष 2013 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रोमांटिक रोल बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स, सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक जोड़ी बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स, आशिकी 2 के लिए

वर्ष 2014 जोड़ी नंबर 1 (श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन अवॉर्ड्स आशिकी 2 के साथ) 

वर्ष 2014 जोड़ी ऑफ द ईयर (श्रद्धा कपूर के साथ) स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स आशिकी 2 के लिए

वर्ष 2014 सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स यह जवानी है दीवानी फिल्म के लिए

error: Content is protected !!