अक्षय खन्ना का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Akshaye Khanna)

Akshaye Khanna Biography

अक्षय खन्ना का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Akshaye Khanna)

अक्षय खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अपने अभिनय के दम पर अब तक कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं जैसे कि फिल्म फेयर अवार्ड, स्क्रीन अवॉर्ड्स, आईआईएफए (IIFA) अवॉर्ड्स आदि। अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं नकारात्मक भी सकारात्मक ही हास्य भी और सैनिक का भी। अक्षय खन्ना बड़े ही शांत और सुलझे हुए इंसान हैं। उनको सादगी के साथ रहना पसंद है। वह महफिलों में भी कम ही नजर आते हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के छोटे बेटे हैं। अक्षय खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 25 वर्षों का समय हो चुका है और आज भी वह अपने अभिनय से अपने फैंस और दर्शकों को अपने अद्भुत अभिनय से भावविभोर कर रहे हैं।

Also Read  दलीप ताहिल का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Dalip Tahil) 

अक्षय खन्ना का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Biography and family background of Akshaye Khanna)

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई महाराष्ट्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना के घर हुआ। इनकी माता का नाम गीतांजलि खन्ना है जोकि पारसी समुदाय से संबंध रखती है। अक्षय खन्ना के एक बड़े भाई हैं राहुल खन्ना। अक्षय खन्ना की एक सौतेली मां भी हैं जिनका नाम कविता खन्ना है और उन्हीं से उनके दो सौतेले भाई बहन हैं। जिनमें से सौतेले भाई का नाम साक्षी खन्ना और सौतेली बहन का नाम श्रद्धा खन्ना है। 

अक्षय खन्ना की शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification of Akshaye Khanna)

अक्षय खन्ना की प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद में इंटर की शिक्षा के लिए लॉरेंस स्कूल लवडेल, ऊटी –  तमिल नाडु चले गए। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से  स्नातक की उपाधि प्राप्त की। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय खन्ना ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई से ज्यादा गेम्स और स्पोर्ट्स में दिलचस्पी  रखते थे।

Also Read  बलराज साहनी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Balraj Sahni)

अक्षय खन्ना की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Akshaye Khanna)

वास्तविक नामअक्षय खन्ना
 अक्षय खन्ना का उपनाम अक्षु
 अक्षय खन्ना का जन्मदिन 28 मार्च 1975
 अक्षय खन्ना की आयु47 वर्ष 
अक्षय खन्ना का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 अक्षय खन्ना का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 अक्षय  खन्ना के घर का पता  अलीबाग, मंडवा, मुंबई में एक बंगला 13/C आईएल प्लाजो  लिटिल गिब्स रोड मालाबार हिल्स मुंबई
अक्षय  खन्ना  की राष्ट्रीयता भारतीय
 अक्षय खन्ना का धर्म हिंदू
 अक्षय खन्ना की जाति खत्री
 अक्षय  खन्ना के स्कूल का नाम  बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल लॉरेंस स्कूल लवडेल, ऊटी, तमिल नाडु
अक्षय खन्ना के कॉलेज का नामएचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
अक्षय खन्ना की शैक्षणिक योग्यता स्नातक
 अक्षय खन्ना का व्यवसाय अभिनेता 
अक्षय खन्ना की मासिक आय1. 5  करोड़ रुपए 
अक्षय खन्ना की कुल संपत्ति  156 करोड़ रुपए के लगभग
अक्षय खन्ना के वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अक्षय खन्ना का राजनीतिक पार्टी  झुकाव भारतीय जनता पार्टी 

अक्षय खन्ना की शारीरिक संरचना (Body structure of Akshay Khanna)

अक्षय खन्ना की लंबाई 5 फुट 9 इंच
 अक्षय खन्ना का वजन 75 किलोग्राम
 अक्षय खन्ना का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बायसेप्स  12 इंच
 अक्षय खन्ना की आंखों का रंग भूरा
 अक्षय खन्ना के बालों का रंग काला( अर्ध गंजापन)

अक्षय खन्ना का परिवार (Akshay Khanna’s family)

अक्षय खन्ना के पिता का नाम विनोद खन्ना( अभिनेता और राजनेता, निधन वर्ष 2017)
अक्षय खन्ना की माता का नाम गीतांजलि खन्ना( पूर्व मॉडल, निधन  वर्ष 2018)
अक्षय खन्ना के  बड़े भाई का नाम राहुल खन्ना
 अक्षय खन्ना की सौतेली मां का नाम कविता खन्ना
 अक्षय खन्ना के सौतेले भाई का नाम साक्षी खन्ना
 अक्षय खन्ना की सौतेली बहन का नाम श्रद्धा खन्ना

अक्षय खन्ना का बॉलीवुड में पदार्पण और योगदान (Bollywood Debut and Contribution of Akshaye Khanna)

अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले किशोर नामित कपूर के अभिनय संस्थान से अभिनय करने का कोर्स किया। अभिनय का कोर्स करने के पश्चात अक्षय खन्ना ने पंकज प्रसाद के रोमांटिक ड्रामा फिल्म हिमालय पुत्र से वर्ष 1997 में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार उनके पिता विनोद खन्ना,  हेमा मालिनी,  सतीश शाह,  जॉनी लीवर,  डैनी डेंजोंगपा,  और अमरीश पुरी थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो बहुत अच्छा कमाल नहीं कर पाई परंतु अक्षय खन्ना के उम्दा अभिनय के लिए उनको उस वर्ष बेस्ट मेल डेब्यू स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया। 

Also Read  अमृता राव का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Amrita Rao)

अक्षय खन्ना अगली बार एक मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर में नजर आए। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ बॉलीवुड की अन्य सुपरस्टार सनी देओल सुनील शेट्टी जैकी श्रॉफ  सह कलाकार थी। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के वर्ष 1971 के युद्ध पर आधारित थी। जिस फिल्म में अक्षय खन्ना नहीं धर्मवीर सिंह के किरदार को निभाया था। इस फिल्म ने उस वर्ष 4 फिल्म फेयर अवार्ड जीते और अक्षय खन्ना को भी बेस्ट मेल डेब्यु का पुरस्कार दिया गया उर्मिला उनको सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के तौर पर नॉमिनेट भी किया गया। उसी वर्ष इनकी अगली मोहब्बत भी रिलीज हुई परंतु वह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई। 

 वर्ष 1998 में अक्षय खन्ना की उर्मिला मातोंडकर के साथ एक फिल्म आई डोली सजा के रखना परंतु यह फिल्म भी असफल रही। वर्ष  1999 में इनकी अगली फिल्म ऐश्वर्या राय के साथ  म्यूजिकल रोमांस मूवी आई जिसका नाम था आ अब लौट चलें। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज अस्तर की कमाई की परंतु ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना के अभिनय को खूब सराहा गया। 

वर्ष 2001 में अक्षय खन्ना के फिल्म दिल चाहता है आई। इस फिल्म में उनके सह कलाकार आमिर खान और सैफ अली खान थे। यह फिल्म दर्शकों द्वारा खूब सराही गई और इस फिल्म ने उस वर्ष नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म इन हिंदी का पुरस्कार जीता और साथ ही साथ सात अन्य पुरस्कार भी जीते। अक्षय खन्ना को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का पुरस्कार भी दिया गया।

अक्षय खन्ना की फिल्मों की सूची (Akshay Khanna movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 हिमालय पुत्र 1997 बॉर्डर 1997
 मोहब्बत 1997 कुदरत 1998
 डोली सजा के रखना 1998 आ अब लौट चलें 1999
 लावारिस 1999 ताल 1999
 लव यू हमेशा 1999दहक  1999
 दिल चाहता है 2001 हमराज़ 2002
 दीवानगी 2002 हंगामा 2003
 एलओसी – कारगिल 2003 दीवार 2004
 हलचल 2004 दीवाना तेरे नाम का 2006
 शादी से पहले 2006 36 चाइना टाउन 2006
 आप की खातिर 2006 सलाम – ए – इश्क2007
 ऑटोग्राफ 2007 नकाब 2007
 गांधी माई फादर 2007 आजा नचले 2007
 रेस 2008 मेरे बाप पहले आप 2008
 वन वे टिकट 2009 चांद भाई 2009
 शॉर्टकट – द कॉन इज ऑन 2009 गर्म हवा 2010
 आक्रोश 2010 नो प्रॉब्लम 2010
 तीस मार खान 2010 इटालियन जॉब रीमेक  2011
 गली गली चोर है 2012 ढिशूम 2016
 मॉम 2017 इत्तेफाक 2017
 एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 2019 सेक्शन  375 2019
 सब कुशल मंगल 2020 हंगामा 2 2021

अक्षय खन्ना की आगामी फिल्में (Akshay Khanna upcoming movies)

बसरा – Basra   

error: Content is protected !!