शक्ति कपूर का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Shakti Kapoor) 

Shakti Kapoor Biography

शक्ति कपूर का संक्षिप्त परिचय।(Brief introduction of Shakti Kapoor.) 

जीवन परिचय की आज की कड़ी में हम बात करेंगे बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के जिन्होंने अपना कार्य खलनायक की भूमिका से आरंभ किया और उसके बाद ही सकारात्मक किरदार निभाते हुए हास्य कलाकार के रूप में भी दर्शकों को मनोरंजन किया। शक्ति कपूर ने वर्ष 1977  फिल्म अलीबाबा मरजीना से हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया। तब से लेकर आज तक वह 700 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाली टीवी रियल्टी शो बिग बॉस सीजन 5 में भी वह एक कंटेस्टेंट के तौर पर भाग ले चुके हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म राजा बाबू के उन्हें बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी के लिए फिल्म फेयर अवार्ड की सूची में नोमिनेट भी किया गया।

Also Read  चंकी पांडे का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Chunky Pandey) 

शक्ति कपूर का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि(Biography and family background of Shakti Kapoor) 

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1958 को दिल्ली में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता सिकंदर लाल कपूर दर्जी का काम किया करते थे और कनॉट पैलेस में उनकी एक दुकान थी। इनके पिता की दुकानों में सुनील दत्त अपने कपड़े सिलवाने आया करते थे। जब वह संजय दत्त के लिए रॉकी फिल्म बना रहे थे तो उसे फिल्म में उनको एक खलनायक की भूमिका निभाने के लिए एक अभिनेता की जरूरत थी। जब उनकी नजर शक्ति कपूर पर पड़ी तो उन्होंने एक और शक्ति कपूर को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दे दिया। शक्ति कपूर की माता सुशीला कपूर एक ग्रहणी है। इनके दो भाई प्रवीण और रम्मी कपूर तथा एक बहन रेनू कपूर है।

शक्ति कपूर की शैक्षणिक योग्यता(Educational Qualification of Shakti Kapoor) 

शक्ति कपूर की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली की होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभ हुई। उसके तत्पश्चात उनका दाखिला फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल में करवा दिया गया। शक्ति कपूर बचपन में बहुत शरारती हुआ करते थे इसलिए उनके खराब आचरण के कारण इस स्कूल से भी उनको निष्कासित कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने सलवान पब्लिक स्कूल दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। शक्ति कपूर बचपन में पढ़ाई में तो नहीं परंतु खेलकूद में ज्यादा रुचि रखते थे और स्कूल में होने वाली खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया करते थे। किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली में भी उनका दाखिला स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से ही हुआ। स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात उनकी रुचि अभिनय की ओर बढ़ने लगी फोन मिला इसके लिए उन्होंने पुणे फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय का कोर्स किया।

Also Read  शाहबाज खान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Shahbaz Khan)

शक्ति कपूर की व्यक्तिगत जानकारी(Personal Information of Shakti Kapoor) 

वास्तविक नामसुनील सिकंदरलाल कपूर
शक्ति कपूर का उपनामशक्ति कपूर
शक्ति कपूर का जन्मदिन3 सितंबर 1952
शशि कपूर की आयु69 साल
शक्ति कपूर का जन्म स्थानदिल्ली, भारत
शक्ति कपूर के घर का पतापाम बीच, सातवीं मंज़िल, गांधीग्राम रोड, जूहू मुंबई
शक्ति कपूर की राष्ट्रीयताभारतीय
शक्ति कपूर के स्कूल का नामहोली चाइल्ड स्कूल दिल्ली,  फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल दिल्ली, दिल्ली सलवान पब्लिक स्कूल दिल्ली
शक्ति कपूर के कॉलेज का नामकिरोड़ीमल कॉलेज नई, दिल्ली
शक्ति कपूर का धर्महिंदू
शक्ति कपूर का व्यवसायअभिनेता
शक्ति कपूर की वैवाहिक स्थितिविवाहित
शक्ति कपूर की वैवाहिक स्थितिवर्ष 1982
शक्ति कपूर की प्रति फिल्म आय75 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच
शक्ति कपूर की कुल संपत्तिलगभग ₹40 करोड़ रुपए 

शक्ति कपूर की शारीरिक संरचना(Physical structure of Shakti Kapoor) 

शक्ति कपूर की लंबाई6 फीट
शक्ति कपूर का वजन70 किलो ग्राम
शक्ति कपूर का शारीरिक मापछाती 40 इंच, कमर 33 इंच, बाइसेप्स 12 इंच
शक्ति कपूर की आंखों का रंगभूरा
शक्ति कपूर के बालों का रंगगहरा भूरा

शक्ति कपूर का परिवार(Shakti Kapoor family) 

शक्ति कपूर के पिता का नामसिकंदर लाल कपूर
शक्ति कपूर की माता का नामसुशीला कपूर
शक्ति कपूर के भाइयों का नामपरवीन कपूर और रम्मी कपूर
शक्ति कपूर की बहन का नामरेनू कपूर
शक्ति कपूर की पत्नी का नामशिवांगी कोल्हापुरे
शक्ति कपूर के बेटे का नाम सिद्धांत कपूर
शक्ति कपूर की बेटी का नामश्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर का हिंदी फिल्मों बॉलीवुड में पदार्पण (Shakti Kapoor’s Bollywood debut in Hindi films) 

शक्ति कपूर वैसे तो वर्ष 1977 में आई फिल्म अलीबाबा मरजीना हिंदी फिल्मों में पदार्पण कर चुके थे परंतु वर्ष 1981 में आई संजय दत्त की फिल्म रॉकी से उनको पहचान मिली। वर्ष 1990 तक आते-आते उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के पश्चात वह अपनी इस छवि को बदलना चाहते थे इसलिए उन्होंने उसके बाद वर्ष 1994 में आई फिल्म राजा बाबू में एक हास्य अभिनेता के रूप में नंदू के किरदार को निभाया। दर्शकों में शक्ति कपूर की इस अवतार को खूब सराहा। काफी समय तक शक्ति कपूर ने हंसी वाले किरदार ही निभाए। उन्होंने कादर खान और असरानी के साथ कई फिल्में की। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब सराहा। वर्ष 1994 में ही आई उनकी दूसरी फिल्म “अंदाज अपना अपना” में उन्होंने क्राईम मास्टर गोगो का जो किरदार निभाया वह आज भी उनके फैंस को याद है। 

Also Read  विवेक मुशरान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Vivek Mushran)

शक्ति कपूर ने हिंदी फिल्मों के अलावा अन्य भाषाओं तेलुगू,  बंगाली, बांग्लादेशी, कन्नड़, आसामी, ओड़िया, भोजपुरी, मराठी, मलयालम, नेपाली, इंग्लिश, पंजाबी में भी काम किया।

शक्ति कपूर की फिल्मों की सूची (Shakti Kapoor movies list) 

फिल्म का नामवर्षफिल्म का नामवर्ष
अलीबाबा मरजीना1977दरवाजा1978
जानी दुश्मन1979कुर्बानी1980
नसीब1981रॉकी1981
सत्ते पे सत्ता1982स्वामी दादा1982
हीरो1983हिम्मतवाला1983
जीने नहीं दूंगा1984दो दिलों की दास्तान1985
घर संसार1986सुपरमैन1987
20 साल बाद1988गुरु1989
चालबाज1989प्यार का देवता1990
त्रिनेत्र1991घर जमाई1992
औलाद के दुश्मन1993राजा बाबू1994
अंदाज़ अपना अपना1994कुली नंबर 11995
दिलजले1996जुड़वा1997
बंधन1998हम साथ साथ हैं1999
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी2000जोड़ी नंबर 12001
हां मैंने भी प्यार किया2002हंगामा2003
मुंबई टू गोवा2007दे दना दन2009
दीवाना मैं दीवाना2013क्या कूल है हम 32016
दोस्ती जिंदगी2017शिमला मिर्ची2020
error: Content is protected !!