श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और बॉलीवुड सफलता(Biography of Shraddha Kapoor) 

Shraddha Kapoor Biography

श्रद्धा कपूर का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Shraddha Kapoor) 

हम ऐसी स्टार किड के बारे में बात करेंगे जिसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बॉलीवुड की होने के बावजूद उसने अपनी फैन फॉलोइंग अपने अभिनय और सरल स्वभाव से कमाई, उनका नाम है श्रद्धा कपूर। श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिक़ी 2 से अपनी फैन फॉलोइंग बनाई और दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। श्रद्धा कपूर एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ गायिका, नर्तकी, फुटबॉल और हैंडबॉल प्लेयर भी हैं। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक टि्वटर और इंस्टाग्राम पर उनके बहुत से चाहने वाले हैं। श्रद्धा कपूर को सादगी के साथ रहना ही अच्छा लगता है। श्रद्धा कपूर को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। 

Also Read  नसीरुद्दीन शाह की जीवनी, पारिवारिक पृष्ठभूमि, हिंदी फिल्मों में सफर (Naseeruddin Shah Biography)

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि(Biography of Shraddha Kapoor and her family background) 

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड में एक जाने-माने अभिनेता हैं। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दर्शकों को कई तरह के किरदार निभा कर रोमांचित किया है । श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर का संबंध पंजाब से है जबकि इनकी माता शिवांगी कपूर का संबंध मराठी से है। श्रद्धा कपूर का एक बड़ा भाई है जिसका नाम सिद्धांत कपूर है। इनकी मासी हैं पद्मिनी कोल्हापुरी और तेजस्विनी कोल्हापुरे, दोनों ही बॉलीवुड में अभिनेत्री रह चुकी है। श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर और हृदयात मंगेशकर की भतीजी हैं।

श्रद्धा कपूर की शैक्षणिक योग्यता(Educational Qualification of Shraddha Kapoor) 

श्रद्धा कपूर की प्रारंभिक शिक्षा जमनाबाई नर्सी स्कूल से हुई। 15 साल के बाद अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई में दाखिला ले लिया जहां अथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ भी पढ़ा करते थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए श्रद्धा कपूर बोस्टन यूनिवर्सिटी चली गई जहां से वह साइकोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी परंतु उसे बीच में ही छोड़कर अपनी पहली फिल्म तीन पत्ती के लिए काम करना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर उस समय केवल 16 वर्ष की थी जब सलमान खान ने अपनी फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव के लिए उनको अभिनय करने का प्रस्ताव दिया परंतु उस समय श्रद्धा कपूर साइकोलॉजी में पढ़ाई कर रही थी, इसलिए उन्होंने उस प्रस्ताव को मना कर दिया।

Also Read  आमिर खान का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Aamir Khan Biography)

श्रद्धा कपूर की व्यक्तिगत जानकारी(Personal Information of Shraddha Kapoor) 

वास्तविक नामश्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर का उपनामचिरकुट
श्रद्धा कपूर का जन्मदिन3 मार्च 1987
श्रद्धा कपूर की आयु35 वर्ष
सुधा कपूर का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
श्रद्धा कपूर का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
संजय कपूर के घर का पता7 वीं मंज़िल, पाल्म बीच, गांधीग्राम रोड जूहू मुंबई
श्रद्धा कपूर की राष्ट्रीयताभारतीय
श्रद्धा कपूर की शैक्षणिक योग्यता10वीं क्लास पास
श्रद्धा कपूर के स्कूल का नामजमनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई,  अमेरिकन स्कूल आफ बॉम्बे मुंबई
श्रद्धा कपूर के कॉलेज का नामबोस्टन विश्वविद्यालय अमेरिका (कॉलेज ड्रॉपआउट) 
श्रद्धा कपूर का धर्महिंदू
श्रद्धा कपूर की वैवाहिक स्थितिअविवाहिता
श्रद्धा कपूर का व्यवसायअभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की प्रति फिल्म आय5 करोड़ रुपए
श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति₹57 करोड़ रुपए के लगभग

श्रद्धा कपूर की शारीरिक संरचना(Body structure of Shraddha Kapoor) 

श्रद्धा कपूर की लंबाई5 फुट 5 इंच
श्रद्धा कपूर का वज़न52 किलोग्राम
श्रद्धा कपूर का शारीरिक मापअप्पर 34, कमर 25, लोअर 34
श्रद्धा कपूर की आंखों का रंगहेजल भूरा
श्रद्धा कपूर के बालों का रंगकाला

श्रद्धा कपूर का परिवार(Shraddha Kapoor’s family) 

श्रद्धा कपूर के पिता का नामशक्ति कपूर
श्रद्धा कपूर की माता का नामशिवांगी कपूर
श्रद्धा कपूर के भाई का नामसिद्धांत कपूर

श्रद्धा कपूर की पसंदीदा चीजें(Favorite things of Shraddha Kapoor) 

श्रद्धा कपूर का पसंदीदा खानारवा फ्राइड फिश, खो सुवे, मछली करी, जलेबी
श्रद्धा कपूर का पसंदीदा अभिनेताबॉलीवुड – रितिक रोशन, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शक्ति कपूर हॉलीवुड – जॉनी डेप और एडवर्ड नॉर्टन
श्रद्धा कपूर की पसंदीदा अभिनेत्रीबॉलीवुड – नूतन वहीदा रहमान पद्मीनी कोल्हापुरे माधुरी दीक्षित प्रियंका चोपड़ा   हॉलीवुड- नताली पोर्टमैन
श्रद्धा कपूर की पसंदीदा फिल्मबॉलीवुड – प्यासा वर्ष 1957   हॉलीवुड – द शॉशैंक, रीडम्पशन, सेंट्रल स्टेशन, द गॉडफादर, मॉन्स्टर, बॉयज डोंट क्राय
श्रद्धा कपूर की पसंदीदा गायक/गायिकालेडी गागा
श्रद्धा कपूर का पसंदीदा निर्देशकमोहित सूरी
श्रद्धा कपूर का पसंदीदा स्थानपैरिस
श्रद्धा कपूर का पसंदीदा रंगबैंगनी और पीला

श्रद्धा कपूर का बॉलीवुड में पदार्पण(Shraddha Kapoor’s Bollywood debut ) 

श्रद्धा कपूर वर्ष 2010 में आई फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार अमिताभ बच्चन बैन किंग्सले और आर माधवन थे। यह फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी परंतु इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की निभाए गए किरदार को खूब सराहा गया। स्क्रीन के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म्स के साथ लगातार तीन फिल्में साइन की।

Also Read  आदित्य रॉय कपूर जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Aditya Roy Kapur) 

श्रद्धा कपूर को असली पहचान वर्ष 2013 में आई फिल्म “आशिकी 2” से मिली। यह फिल्म मोहित सुरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर एक बिलियन रुपए से ज्यादा की कमाई की। आशिकी 2 फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2014 में श्रद्धा कपूर की फिल्म “एक विलन”। इस फिल्म के एक गीत को उन्होंने अपनी आवाज दी और वह गाना था गलियां। यह फिल्म पहली फिल्म की तरह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

वर्ष 2015 में श्रद्धा कपूर की फिल्में एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस 2 आई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक पॉप डांसर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए उन्होंने प्रभु देवा और रेमो डिसूजा से डांस की तकनीक सीखी। यह फिल्म भी हिट रही और इस फिल्म ने 1.57 बिलियन रुपये से ज्यादा की कमाई की।

श्रद्धा कपूर की फिल्मों की सूची(Shraddha Kapoor movies list) 

फिल्म का नामवर्षफिल्म का नामवर्ष
तीन पत्ती2010लव का दी एंड2011
आशिकी 22013एक विलेन2014
हैदर2014एबीसीडी 22015
बागी2016अ फ्लाइंग जट्ट2016
रौक औन 22016ओके जानू2017
हाफ गर्लफ्रेंड2017हसीना पारकर2017
नवाबजादे2018बत्ती गुल मीटर चालु2018
साहो2019छिछोरे2019
स्ट्रीट डांसर 3D2020बागी 32020

श्रद्धा कपूर को मिले अवॉर्ड्स और सम्मान(Awards and honors received by Shraddha Kapoor) 

वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड तीन पत्ती फिल्म के लिए

वर्ष 2013 बेस्ट रोमांटिक कपल बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्क्रीन अवॉर्ड्स, स्टार गिल्ड अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड, आशिकी 2 फिल्म के लिए

वर्ष 2015 ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकैडमी अवॉर्ड्स और सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर एक्ट्रेस स्क्रीन अवार्ड, एक विलन फिल्म के लिए

वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स एबीसीडी 2 फिल्म के लिए

वर्ष 2020 सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस ज़ी सिने अवॉर्ड छिछोरे फिल्म के लिए

error: Content is protected !!