डीनो मोरिया का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Dino Morea) 

Dino Morea Biography

डीनो मोरिया का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Dino Morea) 

डीनो मोरिया भारत के एक जाने-माने मॉडल और फिल्म अभिनेता है। डीनो मोरिया ने अपने मॉडलिंग का करियर एक फैशन कंपनी के साथ शुरू किया। डीनो मोरिया की लुक ऐसी है कि वह बहुत जल्द मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हो गए। डीनो मोरिया को कुछ ही समय में सुपरमॉडल के लिस्ट में शामिल कर लिया गया था। उनकी लोकप्रियता इतनी हो गई थी कि बॉलीवुड से उनको खुद ही प्रस्ताव आने लगे थे। डीनो मोरिया ने फिल्मों में ही नहीं बल्कि टेलीविजन के रिएलिटी शो और वैब सीरीज़ में भी काम किया। डीनो मोरिया अभी तक कुंवारे हैं परंतु वह बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। तो चलिए जानते हैं डीनो मोरिया के जीवन के बारे में विस्तार के साथ।

Also Read  नसीरुद्दीन शाह की जीवनी, पारिवारिक पृष्ठभूमि, हिंदी फिल्मों में सफर (Naseeruddin Shah Biography)

डीनो मोरिया का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि(Dino Morea’s biography and family background) 

डीनो मोरिया का जन्म 9 दिसंबर 1975 को बेंगलुरु कर्नाटक भारत में हुआ। यदि दिनो मोरिया की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बात करें तो इनके पिता रोनाल्डो अका रोनी मोरिया इतालवी मूल के हैं जबकि इनकी माता एडिना मोरिया भारत के कोच्चि से संबंध रखती हैं। डीनो मोरिया के दो भाई हैं, जिनमें से बड़े भाई का नाम निकोलो मोरिया और छोटे भाई का नाम सैंटीनो मोरिया है।

डीनो मोरिया की शैक्षणिक योग्यता(Dino Morea’s Educational Qualification) 

डीनो मोरिया की प्रारंभिक शिक्षा बेंगलुरु मिलिट्री स्कूल से और बेंगलुरु क्लेरेंस हाई स्कूल से हुई। इसके पश्चात इन्होंने स्नातक की उपाधि सेंट जोसेफ कॉलेज बेंगलुरु से ही प्राप्त की।

डीनो मोरिया की व्यक्तिगत जानकारी(Dino Morea’s personal information) 

वास्तविक नामदीनानाथ मोहन रवि शंकर मौर्य
उपनामडीनो मोरिया, डीनो
डीनो मोरिया का जन्मदिन9 दिसंबर 1975
डीनो मोरिया की आयु46 वर्ष
डीनो मोरिया का जन्म स्थानबेंगलुरु कर्नाटक भारत
दिनो मोरिया का मूल निवास स्थानबेंगलुरु कर्नाटक भारत
डीनो मोरिया की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
दिनो मोरिया के स्कूल का नामबेंगलुरु मिलिट्री स्कूल,  बेंगलुरु क्लेरेंस हाई स्कूल
डीनो मोरिया की कॉलेज का नामसेंट जोसेफ कॉलेज बेंगलुरु
डीनो मोरिया की वैवाहिक स्थितिअविवाहित
डीनो मोरिया की एक्स गर्लफ्रेंड के नामबिपाशा बासु, लारा दत्ता, नंदिता महतानी
डीनो मोरिया का धर्मईसाई
डीनो मोरिया की प्रतिमाह कमाई8 लाख रुपए
डीनो मोरिया की कुल संपत्ति78 करोड रुपए
डीनो मोरिया के शौकफिल्में देखना और तैराकी करना

डीनो मोरिया की शारीरिक संरचना(Dino Morea’s Body Structure) 

डीनो मोरिया की लंबाई5 फुट 11 इंच
डीनो मोरिया का वजन80 किलोग्राम
डीनो मोरिया का शारीरिक मापछाती 44 इंच कमर 34 इंच बाइसेप्स 15 इंच
दिनो मोरिया की आंखों का रंगहल्का भूरा
डीनो मोरिया के बालों का रंगकाला

डीनो मोरिया का परिवार(Dino Morea’s family) 

डीनो मोरिया के पिता का नामरोनाल्डो अका रोनी मोरिया
डीनो मोरिया की माता का नामएडिना मोरिया
डीनो मोरिया के भाइयों का नामबड़ा भाई – निकोलो मोरिया, छोटा भाई – सेंटीरो मोरिया

डीनो मोरिया का मॉडलिंग की दुनिया में पदार्पण(Dino Morea’s modeling debut) 

शिक्षा पूरी होने के पश्चात वह है 11 वर्षों के लिए इटली रहने के लिए चले गए और इटली से भारत लौटने के पश्चात उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। प्रारंभ में डीनो मोरिया ने छोटी-छोटी फैशन कंपनियों के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया। कुछ समय के पश्चात ही उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी और वह बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करने लगे। वर्ष 1999 में डीनो मोरिया ग्लैडरैग्स मैनहंट कंपटीशन जीतकर विजई रहे। उस समय डीनो मोरिया के 8 पैक एब्स होते थे जिस समय बॉलीवुड में इसका प्रचलन भी नहीं था। 

Also Read  आशुतोष गोवारिकर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Ashutosh Gowariker)

डीनो मोरिया का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण(Dino Morea’s debut in Bollywood industry) 

ग्लैड्रैग्स मैनहंट कंपटीशन जीतने के पश्चात उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के प्रस्ताव आने लगे। वर्ष 1999 में ही उन्होंने फिल्म “प्यार में कभी कभी” से बॉलीवुड में पदार्पण किया। यह फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसलिए इस फिल्म से डीनो मोरिया को कुछ महत्वपूर्ण पहचान नहीं मिली और ना ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाई। वर्ष 2002 में आई फिल्म राज़ से डीनो मोरिया को एक नई पहचान मिली। इस फिल्म में डीनो मोरिया ने आदित्य धनराज की मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनकी सह कलाकार बिपाशा बासु थी। इस फिल्म के लिए दिनो मोरिया और बिपाशा बासु दोनों को ज़ी सिने अवॉर्ड से वर्ष 2003 में नवाजा गया।

Also Read  दिलीप जोशी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Dilip Joshi)

राज़ फिल्म की सफलता के पश्चात डीनो मोरिया का स्टारडम कुछ समय के लिए बरकरार रहा परंतु उसके बाद उनकी फिल्में या तो एवरेज स्तर की ही कमाई कर पाई या फिर फ्लॉप हो गई। डीनो मोरिया ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।

डीनो मोरिया की फिल्मों की सूची(Dino Morea’s movies list) 

फिल्म का नामवर्षफिल्म का नामवर्ष
प्यार में कभी कभी1999कुंडूकोनडेन ( तमिल फिल्म) 2000
राज़2002गुनाह2002
बाज़2003Sssshhh 2003
इश्क है तुमसे2004प्लान2004
इंसाफ द जस्टिस2004रक्त व्हाट इफ यू कैन सी द फ्यूचर2004
चेहरा2005अक्सर2006
होलीडे2006फाइट क्लब मेंबर्स ओनली2006
टॉम डिक एंड हैरी2006जूली ( कन्नड़ फिल्म) 2006
आप की खातिर2006लाइफ में कभी कभी2007
ओम शांति ओम2007दस कहानियां2007
भ्रम2008मीटिंग से मीटिंग तक2008
अनामिका2008कभी भी कहीं भी2008
हर पल2008हीरोज2008
Karzzzz2008गुमनाम द मिस्ट्री2008
एसिड फैक्ट्री2009मैं और मिसेज खन्ना2009
प्यार इंपॉसिबल2010हैप्पी न्यू ईयर2014
अलोन2015

डीनो मोरिया की वेब सीरीज(Dino Morea’s web series) 

मेंटलहुडवर्ष 2020, ऑल्ट बालाजी और ZEE5
होस्टेजेसवर्ष 2020, हॉटस्टार
तांडववर्ष 2021, अमेजॉन प्राइम
द एंपायरवर्ष 2021 हॉटस्टार

डीनो मोरिया के बारे में कुछ रोचक बातें(Some interesting facts about Dino Morea) 

डीनो मोरिया वर्ष 2010 में टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा ले चुके हैं।

डीनो मोरिया का मुंबई में क्रेपे स्टेशन के नाम से ख़ुद का एक कॉफी हाउस है।

डीनो मोरिया को पालतू और आवारा जानवरों से भी बहुत स्नेह है। वर्ष 2012 के पेटा (PETA) के विज्ञापन में भी वह नजर आ चुके हैं।

error: Content is protected !!