आशुतोष गोवारिकर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Ashutosh Gowariker)

Ashutosh Gowariker biography
Contents hide

आशुतोष गोवारिकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता,  पटकथा लेखक,  निर्माता और निर्देशक हैं। वह अपनी फिल्मों में बड़े स्तर पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। आशुतोष गोवारिकर एक मराठी परिवार से संबंध रखते हैं,  जिनका जन्म कोल्हापुर में हुआ था। आशुतोष गोवारिकर ने वर्ष 1994 में केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म होली से  बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण किया था। उन्होंने बतौर निर्देशक वर्ष 1993 में आई फिल्म पहला नशा से बॉलीवुड में पदार्पण किया। तब से वह अब तक लगभग 23 फिल्मों में अभिनय और

 11 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वर्ष 2001 में आई आमिर खान की फिल्म लगान बतौर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है। इनके इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी नामांकित किया गया था। 

Also Read  शाहबाज खान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Shahbaz Khan)

आशुतोष गोवारीकर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Ashutosh Gowariker’s birthday and his family background.)

आशुतोष गोवारीकर का जन्म मुंबई महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहने वाले एक हिंदू परिवार में  15 फरवरी 1964 को हुआ। इनके पिता का नाम अशोक गोवारिकर था। जो पूर्व पुलिस अफसर रह चुके हैं। इनकी माता का नाम किशोरी गोवारिकर था और वह एक गृहणी थी। इनकी एक बहन भी है जिनका नाम अश्लेषा गोवारिकर है।

आशुतोष गोवारिकर की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Ashutosh Gowariker)

 आशुतोष गोवारिकर के स्कूली शिक्षा के विषय में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतनी जानकारी उपलब्ध है कि उन्होंने मीठीबाई कॉलेज महाराष्ट्र से बैचलर ऑफ साइंस केमिस्ट्री में स्नातक की पढ़ाई की है।

आशुतोष गोवारिकर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ashutosh Gowariker)

वास्तविक नाम आशुतोष गोवारिकर
 उपनाम आशु
 आशुतोष गोवारिकर का जन्मदिन 15 फरवरी 1964
 आशुतोष गोवारिकर की आयु59  वर्ष
 आशुतोष गोवारिकर का जन्म स्थान कोल्हापुर महाराष्ट्र भारत
 आशुतोष गोवारिकर का मूल निवास स्थान कोल्हापुर महाराष्ट्र भारत
आशुतोष गोवारीकर का पता प्लॉट नंबर 226, फरंडेल एनेक्स , 12 वां रोड, खार – पश्चिम  मुंबई महाराष्ट्र    प्रभात  बीएसबी  378, 14 वां रोड , खार पश्चिम  मुंबई महाराष्ट्र
आशुतोष गोवारिकर की राष्ट्रीय भारतीय
 आशुतोष गोवारिकर का धर्म हिंदू
 आशुतोष गोवारिकर की शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ साइंस केमिस्ट्री स्नातक
 आशुतोष गोवारीकर के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
 आशुतोष गोवारिकर के कॉलेज का नाम मीठीबाई कॉलेज,  महाराष्ट्र
 आशुतोष गोवारिकर का व्यवसाय फिल्म निर्माता और निर्देशक,  अभिनेता,  पटकथा लेखक
 आशुतोष गोवारिकर की मासिक आय10 लाख रुपए
 आशुतोष गोवारीकर की वार्षिक आय3  करोड़ रुपए
 आशुतोष गोवारिकर की कुल संपत्ति100  करोड़ रुपए के लगभग
आशुतोष गोवारिकर की वैवाहिक स्थिति विवाहित

आशुतोष गोवारिकर की शारीरिक संरचना (Body Structure of Ashutosh Gowariker)

आशुतोष गोवारिकर  की लंबाई 5 फुट 11 इंच
 आशुतोष गोवारीकर का वजन 90 किलोग्राम
 आशुतोष गोवारिकर का शारीरिक माप छाती  40 इंच,  कमर 36 इंच,   बाइसेप्स 13 इंच
 आशुतोष गोवारिकर की आंखों का रंगकाला
 आशुतोष गोवारीकर के बालों का रंग काला और अर्ध गंजापन

 आशुतोष गोवारिकर का परिवार (Ashutosh Gowariker family)

 आशुतोष गोवारिकर के पिता का नाम अशोक गोवारिकर ( पूर्व पुलिस ऑफिसर)
 आशुतोष गोवारिकर की माता का नाम किशोरी  गोवारिकर
 आशुतोष गोवारीकर की बहन का नाम अश्लेषा  गोवारिकर
 आशुतोष गोवारिकर की पत्नी का नामसुनीता गोवारिकर ( फिल्म निर्माता)
 आशुतोष गोवारिकर के बेटों का नाम कोणार्क गोवारिकर और विश्वांग गोवारिकर

आशुतोष गोवारीकर का टेलीविजन धारावाहिकों में  पदार्पण (Ashutosh Gowariker’s debut in television serials)

आशुतोष गोवारिकर ने वर्ष 1987 में प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। इसके पश्चात वर्ष 1989  में अजीज मिर्जा और कुंदन शाह द्वारा निर्देशित धारावाहिक सर्कस में भी आशुतोष गोवारिकर ने काम था। इस धारावाहिक में उनके सह कलाकार शाहरुख खान,  मकरंद देशपांडे,  नीरज वोरा और हैदर अली जैसे मशहूर कलाकार थे। वर्ष 1998 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सीआईडी में भी आशुतोष गोवारिकर ने काम किया।

Also Read  पंकज कपूर का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Pankaj Kapur)

आशुतोष गोवारिकर का  बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण (Ashutosh Gowariker’s Bollywood debut as an actor)

आशुतोष गोवारिकर ने बतौर अभिनेता वर्ष 1984 में आई केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म  होली में मुख्य भूमिका निभाई। इसके पश्चात बतौर अभिनेता उन्होंने वर्ष 1992 में आई फेंटेसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म चमत्कार में  खलनायक की भूमिका निभाई। इस फिल्म के राजीव मेहरा निर्देशक थे। इस फिल्म में उनके सह कलाकार शाहरुख खान,  नसीरुद्दीन शाह,  उर्मिला मातोंडकर और शम्मी कपूर थे। वर्ष 1994 में आई रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म कभी हां कभी ना में  आशुतोष गोवारिकर ने इमरान की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म फ्लॉप रही।

Also Read  रजनीकांत का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और बॉलीवुड सफर(Biography of Rajinikanth)

आशुतोष गोवारिकर का बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण (Ashutosh Gowariker’s Bollywood debut as a director)

वर्ष 1993 में आशुतोष गोवारिकर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म पहला नशा से  बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया। बतौर निर्देशक उनकी दूसरी फिल्म वर्ष 1995 में आई बाज़ी  थी परंतु यह दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही। आशुतोष गोवारिकर सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब उन्होंने वर्ष 2001 में एपिक ड्रामा फिल्म  लगान: वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया का निर्देशन किया। इस फिल्म के निर्माता आमिर खान थे। इसका आधार अंग्रेजी अफसरों और भारतीय  ग्रामीणों के बीच क्रिकेट मैच  और उससे प्रभावित होने  वाला उनका जीवन था। यह फिल्म वर्ष 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। 

वर्ष 2004 में आशुतोष गोवारीकर ने शाहरुख खान को लेकर सुदेश फिल्म का निर्देशन किया। इनकी यह फिल्म भी हिट रही। वर्ष 2008 में उन्होंने एपिक हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म  जोधा अकबर का निर्देशन किया। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अभिनेत्री ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रहे। वर्ष 2016 में आशुतोष गोवारिकर ने रितिक रोशन के साथ दूसरी फिल्म मोहनजो दारो बनाई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

आशुतोष गोवारिकर की फिल्मों की सूच (Ashutosh Gowariker movies list)

फिल्म/ धारावाहिक का नाम वर्ष अभिनेता निर्देशक लेखक निर्माता
होली 1984 अभिनेता        –—-        ——      ——
 नाम 1986 अभिनेता        –—-        ——      ——
 जाट 1988 अभिनेता        –—-        ——      ——
 भारत एक खोज 1988 अभिनेता        –—-        ——      ——
 सर्कस1989  अभिनेता        –—-        ——      ——
 चमत्कार 1992 अभिनेता        –—-        ——      ——
 कभी हां कभी ना 1994 अभिनेता        –—-        ——      ——
 पहला नशा 1993  —— निर्देशक लेखक        ——
 बाज़ी  1995 —— निर्देशक  लेखक
 लगान: वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया 2001 —— निर्देशक लेखक ——
स्वदेस  2004 —— निर्देशक लेखक निर्माता
 जोधा अकबर 2008 —— निर्देशक  लेखक निर्माता
 व्हाट्स योर राशी 2009 —— निर्देशक  लेखक निर्माता
 खेलें हम जी जान से2010 —— निर्देशक  लेखक निर्माता
 एवरेस्ट 2014 —— लेखक निर्माता
 मोहनजो दारो  2016 —— निर्देशक  लेखक निर्माता
पानीपत 2019 —— निर्देशक  लेखक निर्माता
 तुलसीदास जूनियर 2022 —— —— लेखक  निर्माता

आशुतोष गोवारिकर के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Ashutosh Gowariker)

 सर्वश्रेष्ठ  निर्देशक हिंदी  बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड फिल्म लगान

 द ज्यूरी अवार्ड बर्गेन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  फिल्म लगान 

 सर्वश्रेष्ठ फिल्म फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म लगान

 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्म फेयर अवॉर्ड्स  फिल्म लगान

 सर्वश्रेष्ठ फिल्म  इंटरनेशनल  इंडियन अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म लगान

सर्वश्रेष्ठ फिल्म ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म लगान

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक क्रिटिक्स ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म स्वदेस 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म जोधा अकबर

सर्वश्रेष्ठ फिल्म फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म जोधा अकबर

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म जोधा अकबर

सर्वश्रेष्ठ फिल्म स्क्रीन अवार्ड फिल्म जोधा अकबर

आशुतोष गोवारिकर की मासिक आय

10 लाख रुपए

आशुतोष गोवारीकर की वार्षिक आय

3  करोड़ रुपए

आशुतोष गोवारिकर की कुल संपत्ति

100  करोड़ रुपए के लगभग

आशुतोष गोवारीकर का पसंदीदा शो

 बिग बॉस

 आशुतोष गोवारिकर के पसंदीदा निर्देशक

 डेविड लीन,  अकीरा कुरोसावा,  और स्टीवन स्पिलबर्ग

error: Content is protected !!