अनिल धवन का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Anil Dhawan)

Anil Dhawan

अनिल धवन उत्तर प्रदेश के कानपुर से संबंध रखते हैं। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद  पेशावर से इनके पूर्वज भारत में आकर बस गए थे। अनिल धवन ने वर्ष 1970 में आई बीआर इशारा द्वारा निर्देशित फिल्म चेतना से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इसी तरह अनिल धवन ने वर्ष 1993 में परंपरा धारावाहिक से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनिल धवन को काम करते हुए 50 वर्षों से अधिक का और टेलीविजन धारावाहिकों में काम करते हुए लगभग 30 वर्षों का समय हो चुका है। इस लंबे समय के दौरान अनिल धवन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और टेलीविजन धारावाहिक इंडस्ट्री में अपने अद्भुत अभिनय  का योगदान दिया है।

Also Read  movierulz nota

अनिल धवन का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Anil Dhawan’s birthday and his family background)

अनिल धवन का जन्म 27 नवंबर 1950 को कानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह एक पंजाबी खत्री परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता मदनलाल धवन यूको बैंक में एजीएम हुआ करते थे। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय वह पेशावर से कानपुर में आकर बस गए थे। इनके दो भाई भी हैं जिनमे से एक का नाम डेविड धवन है और दूसरे का नाम अशोक धवन है।मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित धवन और अभिनेता वरुण धवन इनके भतीजे हैं।

अनिल धवन की शैक्षणिक योग्यता (Anil Dhawan’s Educational Qualification)

अनिल धवन की स्कूली शिक्षा सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल कानपुर उत्तर प्रदेश से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अनिल धवन की रूचि प्रारंभ से ही अभिनय के क्षेत्र में जाने की थी। इसलिए अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में दाखिला ले लिया जहां से उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई की। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जो  गुड्डी के नाम से जानी जाती हैं, जया बच्चन इनकी सहपाठी  थी। 

Also Read  kirumi tamilrockers

अनिल धवन की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Anil Dhawan)

वास्तविक नाम अनिल धवन
 अनिल धवन का जन्मदिन 27 नवंबर 1950
 अनिल धवन की आयु71 वर्ष
 अनिल धवन का जन्म स्थानकानपुर उत्तर प्रदेश 
अनिल धवन का मूल निवास स्थान कानपुर उत्तर प्रदेश
अनिल धवन की राष्ट्रीयता भारतीय
 अनिल धवन का धर्म हिंदू
 अनिल धवन की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
 अनिल धवन के स्कूल का नाम सेंट फ्रांसिस जेवियर इंटर कॉलेज कानपुर उत्तर प्रदेश
 अनिल धवन के कॉलेज का नाम क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर    फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे
 अनिल धवन का व्यवसाय अभिनेता
अनिल धवन की प्रति फिल्म आय 50 लाख रूपए 
अनिल धवन की कुल संपत्ति43  करोड़ रुपए
 अनिल धवन की वैवाहिक स्थिति विवाहित

अनिल धवन की शारीरिक संरचना (Body structure of Anil Dhawan)

अनिल धवन की लंबाई 5 फुट 11 इंच
 अनिल धवन का वजन 70 किलोग्राम
 अनिल धवन का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 12 इंच
 अनिल धवन की आंखों का रंग काला
 अनिल धवन के बालों का रंग काला

 अनिल धवन का परिवार (Anil Dhawan’s family)

अनिल धवन के पिता का नाममदनलाल धवन ( वर्ष 1993 में देहांत)
 अनिल धवन की माता का नाम ज्ञात नहीं
 अनिल धवन के बड़े भाई का नाम डेविड धवन
 अनिल धवन की दूसरे भाई का नामअशोक धवन ( कैंसर की वजह से मृत्यु)
अनिल धवन की पत्नी का नाम रश्मि धवन (अभिनेत्री)
 अनिल धवन के बेटे का नाम सिद्धार्थ धवन ( अभिनेता)

अनिल धवन का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Anil Dhawan’s debut in Hindi cinema)

अनिल धवन ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से अभिनय के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई करने के पश्चात वर्ष 1970 में बीआर इशारा द्वारा निर्देशित फिल्म चेतना से बॉलीवुड में पदार्पण किया। वर्ष 1972 में उन्होंने एक कॉमिक फैमिली ड्रामा फिल्म पिया का घर में जया बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाई। वर्ष 1973 में उन्होंने जम्बू  द्वारा निर्देशित फिल्म गुलाम बेगम बादशाह में शत्रुघ्न सिन्हा और मौसमी चटर्जी के साथ काम किया। वर्ष 1976 में राजकुमार कोहली द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म नागिन में भी अनिल धवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस फिल्म में नागिन का किरदार रीना रॉय ने निभाया था।

Also Read  movierulz sarrainodu

वर्ष 1978 में अनिल धवन ने एक  श्याम रामसे और तुलसीराम से द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म  दरवाजा में भी मुख्य भूमिका निभाई। इसके पश्चात वर्ष1989  में उन्होंने दूसरी हॉरर फिल्म पुरानी हवेली में राजा का किरदार निभाया था।वर्ष 1996 में अनिल धवन ने अपने बड़े भाई डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म लॉकर में एक सरकारी अफसर का किरदार निभाया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी।वर्ष 1997 में घूमे डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म हीरो नंबर 1 में  गोविंदा, करिश्मा कपूर,  कादर खान,  परेश रावल के साथ काम किया।

अनिल धवन की कुछ फिल्मों की सूची (List of some movies of Anil Dhawan)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 चेतना 1970  प्यार की कहानी 1971
 हार जीत 1972 समझौता 1973
 हवस 1974 नागिन 1976
 जिंदगी 1976 दरवाजा 1978
 पुरानी हवेली1989  गोला बारूद1989 
 खूनी पंजा 1991 इंसान बना शैतान 1992
 खुद्दार 1994 तीसरा कौन? 1994
 दो आंखें 12 हाथ 1997 होगी प्यार की जीत 1999
 हसीना मान जाएगी 1999 चल मेरे भाई2000 
जोड़ी नंबर 1  2001 हिम्मतवाला 2013
 कुली नंबर 1  2020शिद्दत 2021 

अनिल धवन का टेलीविजन धारावाहिक में पदार्पण (Anil Dhawan’s television serial debut)

बॉलीवुड इंडस्ट्री  काम करने के साथ-साथ अनिल धवन ने टेलीविजन धारावाहिकों में भी अपने अभिनय का पूर्ण योगदान दिया।। वर्ष 1993 से 1998 में उन्होंने परंपरा धारावाहिक में अशोक मल्होत्रा की भूमिका से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। उसके पश्चात वर्ष 1999 में तूफान धारावाहिक में उन्होंने रहमत खान की भूमिका निभाई। वर्ष 2003 में इन्होंने एकता कपूर के बालाजी टेलिफिल्म्स द्वारा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कुसुम में रमन कँवर की भूमिका निभाई।  वर्ष 2013 में राजश्री प्रोडक्शन द्वारा  निर्मित स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा माणिक दीवान महत्वपूर्ण किरदार निभाया। वर्ष 2021 से कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जा रहे  रोमांटिक  धारावाहिक सिर्फ तुम अनिल धवन देवेंद्र ओबरॉय की भूमिका निभा रहे हैं।

अनिल धवन की प्रति फिल्म आय 

50 लाख रूपए 

अनिल धवन की कुल संपत्ति

43  करोड़ रुपए

अनिल धवन के पसंदीदा अभिनेता

विनोद खन्ना

अनिल धवन की पसंदीदा अभिनेत्री

आशा पारेख,  हेमा मालिनी

अनिल धवन के पसंदीदा गायक

मोहम्मद रफी

error: Content is protected !!