अरुणोदय सिंह  का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Arunoday Singh)

Arunoday Singh biography

ह मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री रह चुके हैं| अरुणोदय सिंह ने वर्ष 2009 में पियूष झा द्वारा निर्देषित क्राइम ड्रामा फिल्म सिकन्दर से बॉलीवुड में पदापर्ण किया था| तब से लेकर वर्ष 2018 तक वह लगभग 16 फिल्मों में सफ़लतापूर्वक अभिनय कर चुके हैं | वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक वह 4 वैब सीरीज़ में भी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं| 

अरुणोदय सिंह का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि  (Arunoday Singh’s birthday and his family background)

अरुणोदय सिंह का जन्म 17 फरवरी 1983 को चुरहट , मध्यप्रदेश के एक हिन्दू परिवार में हुआ| इनके दादा अर्जुन सिंह इंडियन नैशनल काँग्रेस पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री रह चुके हैं और 2 बार मानव संसाधन मंत्रालय के यूनियन मिनिस्टर भी रह चुके हैं | इनके पिता अजय सिंह उर्फ राहुल भय्या मध्य प्रदेश की विपक्ष पार्टी के मंत्री रह चुके हैं | इनकी माता का नाम सुनीति सिंह है , जो एक गृहणी हैं| इनकी दो बहनें हैं , जीनमे से एक का नाम अंबिका है परंतु दूसरी बहन का नाम ज्ञात नहीं है | 

Also Read  श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और बॉलीवुड सफलता(Biography of Shraddha Kapoor) 

अरुणोदय सिंह की शैक्षणिक योग्यता (Arunoday Singh’s Educational Qualification)

अरुणोदय सिंह की स्कूली शिक्षा कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल  दिंडीगुल से हुई । स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात यह यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका चले गए और वहां जाकर ब्रांडेईस यूनिवर्सिटी वलथम/बोस्टन मैसाच्युसेट्स में दाखिल ले लिया। जहां से उन्होंने स्नातक  तक की पढ़ाई की। कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल में  इन्होंने मार्लन ब्रांडों नामक किरदार ऑन द वॉटर्फ्रन्ट नाटक में निभाया था। इस नाटक के बाद उनकी खूब प्रशंसा हुई जिसके पश्चात अरुणोदय ने यह निश्चय किया कि वह अभिनय के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने न्यू यॉर्क फिल्म अकैडमी से भी कुछ कॉर्सेस किए।

अरुणोदय सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Arunoday Singh)

वास्तविक नाम  अरुणोदय सिंह
 उपनाम अरुण
अरुणोदय सिंह  का जन्मदिन 17 फरवरी 1983
अरुणोदय सिंह  की आयु39 वर्ष 
अरुणोदय सिंह  का जन्म स्थान चुरहट मध्य प्रदेश भारत
अरुणोदय सिंह  का मूल निवास स्थान मंडोरा गांव भोपाल मध्य प्रदेश
अरुणोदय सिंह  की राष्ट्रीयता भारतीय
अरुणोदय सिंह का राजनीतिक झुकाव इंडियन नेशनल कांग्रेस
अरुणोदय सिंह  का धर्म हिंदू
अरुणोदय सिंह  की शैक्षणिक योग्यताअंगेरज़ी साहित्य में स्नातक 
अरुणोदय सिंह के स्कूल का नामकोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल  दिंडीगुल
 अरुणोदय सिंह के कॉलेज का नामब्रांडेईस यूनिवर्सिटी वलथम/बोस्टन मैसाच्युसेट्स यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका   न्यू यॉर्क फिल्म अकैडमी 
अरुणोदय सिंह का व्यवसाय अभिनेता
अरुणोदय सिंह की प्रति फिल्म आय 1 करोड़ रूपए 
अरुणोदय सिंह  की कुल संपत्ति 67 करोड़ रूपए 
अरुणोदय सिंह की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
 अरुणोदय सिंह की वैवाहिक तिथि 13 दिसंबर 2016

अरुणोदय सिंह  की शारीरिक संरचना (Arunoday Singh’s physical structure)

 अरुणोदय सिंह  की लंबाई 6 फुट 4 इंच
अरुणोदय सिंह  का वज़न 95  किलोग्राम
अरुणोदय सिंह  का शारीरिक माप छाती 44 इंच,  कमर 35 इंच, बायसेप्स 18 इंच
अरुणोदय सिंह  की आंखों का रंग भूरा
अरुणोदय सिंह   के बालों का रंगकाला 

अरुणोदय सिंह  का परिवार (Arunoday Singh’s family)

अरुणोदय सिंह  के पिता का नाम अजय सिंह ( राजनीतिज्ञ) 
अरुणोदय सिंह  की माता का नामसुनीति सिंह 
अरुणोदय सिंह की बहनों का नाम अंबिका,  दूसरी बहन का नाम ज्ञात नहीं
 अरुणोदय सिंह की पत्नी का नामली एल्टन (कैफ़े मालिक ) 

अरुणोदय सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण (Arunoday Singh’s Bollywood debut)

 न्यू यॉर्क फिल्म अकैडमी से अभिनय का कोर्स करने के पश्चात अरुणोदय सिंह भारत लौट आए। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2009 में पीयूष झा द्वारा लिखित और निर्देशित भारतीय क्राइम  ड्रामा फिल्म में जहांगीर कादिर के किरदार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। यह फिल्म जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों और उससे प्रभावित लोगों के ऊपर आधारित थी। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह के अभिनय को सराहा तो गया परंतु फिर भी उनको कोई महत्वपूर्ण पहचान नहीं मिली।

Also Read  आदित्य रॉय कपूर जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Aditya Roy Kapur) 

अरुणोदय सिंह  को मुख्य पहचान वर्ष 2010 में राजश्री ओझा द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म आयशा से मिली। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह ने ध्रुव सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह के अभिनय को खूब सराहा गया। इसी वर्ष उनकी दूसरी फिल्म  मिर्च आई। यह फिल्म विनय शुक्ला द्वारा लिखित और निर्देशित थी। अगले वर्ष 2011 में इन्होंने सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित क्राइम ट्रेलर फिल्म यह साली  जिंदगी में इन्होंने कुलदीप का किरदार निभाया। इस फिल्म में इनके अभिनय  को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया। 

वर्ष 2012 में उन्हें भारतीय इरॉटिक थ्रिलर फिल्म जिस्म 2 में सनी लियोन के साथ काम किया। यह फिल्म महेश भट्ट द्वारा लिखित और पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित की गई थी। यह फिल्म बिपाशा बसु की फिल्म जिस्म का सीकुअल थी। वर्ष 2014 में इन्होंने शोभा कपूर  और एकता कपूर द्वारा निर्मित तथा डेविड धवन द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन कॉमेडी ड्रामा मैं तेरा हीरो में वरुण धवन के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने अंगद नेगी का किरदार निभाया था। वर्ष 2015 में उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा लिखित और निर्देशित साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर के साथ काम किया।

Also Read  फरदीन खान का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Fardeen Khan Biography)

अरुणोदय सिंह वेब सीरीज में पदार्पण (Arunoday Singh debut in web series)

अरुणोदय सिंह वर्ष 2018 में ALTBalaji पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज अपहरण: सबका कटेगा से वेब सीरीज की दुनिया में पदार्पण किया। इस वेब सीरीज के निर्देशक सिद्धार्थ सेनगुप्ता है| यह वेब सीरीज तक चल रही है। इस वेब सीरीज में इन्होंने रुद्र श्रीवास्तव/बिक्रम बहादुर शाह का किरदार निभाया। वर्ष 2019 में इन्होंने ZEE5 पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज द चार्जशीट : इनोसेंट ओर गिल्टी मैं भी रणवीर प्रताप सिंह का किरदार निभाया। ZEE5  पर इनकी दूसरी वेब सीरीज लाहौर कॉन्फिडेंशियल प्रसारित की गई जिसमें इन्होंने रऊफ अहमद काज़मी /  वसीम अहमद खान का किरदार निभाया। वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर इनकी एक और वेब सीरीज प्रसारित की जा रही है जिसका नाम है यह काली काली आंखें। इस वेब सीरीज में  अरुणोदय सिंह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभा रहे हैं।

अरुणोदय सिंह की प्रति फिल्म आय 

1 करोड़ रूपए 

अरुणोदय सिंह  की कुल संपत्ति 

67 करोड़ रूपए 

अरुणोदय सिंह के शोंक 

पेंटिंग करना,  घूमना,  और कविताएं लिखना

अरुणोदय सिंह का पसंदीदा अभिनेता

नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर

अरुणोदय सिंह  की पसंदीदा अभिनेत्री

करीना कपूर

अरुणोदय सिंह  के पसंदीदा निर्देशक

विशाल भारद्वाज, सुधीर मिश्रा,  दिबाकर बैनर्जी

error: Content is protected !!