अभय देओल का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Abhay Deol)

Abhay Deol biography

अभय देओल का जन्म एक सिख परिवार में हुआ है। वह हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे है। सनी देओल,  बॉबी और ईशा देओल इनकी कज़न भाई बहन है। फिल्मों में आने से पहले ही अभय देओल थियेटर ग्रुप्स के साथ जुड़ गए थे। अभय देओल ने वर्ष 2005 में आए इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म सोचा ना था से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। तब से अब तक वह लगभग 25 फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभय देओल की बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म ओय लकी लकी ओय वर्ष 2008 में आई थी। अभय देओल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। इसी के लिए उनको कई पुरस्कारों के लिए नामांकित भी किया जा चुका है और कई पुरस्कार उनको मिल भी चुके हैं।

Also Read  आदित्य श्रीवास्तव का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Aditya Srivastava)

अभय देओल का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Abhay Deol’s birthday and his family background)

अभय देओल का जन्म 15 मार्च 1976 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में रहने वाले एक सिख परिवार में हुआ था। अभय देओल एक बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। इनका पालन-पोषण संयुक्त परिवार में हुआ है।हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के यह भतीजे लगते हैं। सभी एक परिवार ने मिलकर रहते थे, इसलिए  सनी देओल और बॉबी देओल के साथ-साथ यह भी  अपने माता-पिता को अंकल आंटी कहा करते थे। इनके पिता का नाम अजीत सिंह देओल है। वह एक फिल्म निर्माता और अभिनेता थे। इनकी माता उषा देओल एक गृहणी थी।

अभय देओल की शैक्षणिक योग्यता (Abhay Deol’s Educational Qualification)

अभय देओल की प्रारंभिक शिक्षा और स्कूल के विषय में तो विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि वह यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे परंतु किसी कारणवश उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके पश्चात उन्होंने द सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने अभिनय और थिएटर की क्षेत्र में पढ़ाई की।

अभय देओल की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Abhay Deol)

वास्तविक नाम अभय देओल
 उपनाम डिंपी
 अभय देओल का जन्मदिन 15 मार्च 1976
 अभय देओल की आयु 46 वर्ष
 अभय देओल का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 अभय देओल का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत,
 अभय देओल का पता अभय देओल,  ब्लिंग एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन,  76,  मुंसिपल इंडस्ट्रियल एस्टेट,  मोसेस रोड, वर्ली मुंबई
अभय देओल की राष्ट्रीयता भारतीय
 अभय देओल का धर्म सिख 
अभय देओल की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं
 अभय देओल के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
 अभय देओल के कॉलेज का नाम यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ( कॉलेज  ड्रॉपआउट)   द सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क ( अभिनव थिएटर के लिए दाखिला)
 अभय देओल का व्यवसाय अभिनेता और फिल्म निर्माता
 अभय देओल की प्रति फिल्म आय 2 से 4 करोड़ रूपए 
अभय देओल की प्रति फिल्म आय 80 लाख रूपए 
 अभय देओल की वार्षिक आय13 करोड़ रूपए 
 अभय देओल की कुल संपत्ति400 करोड़ रूपए 
अभय देओल की विवाहित स्थिति अविवाहित  

अभय देओल की शारीरिक सरंचना (Physical structure of Abhay Deol)

 अभय देओल की लंबाई 6 फुट 1 इंच
 अभय देओल का वजन 77 किलोग्राम
 अभय देओल का शारीरिक मापछाती 41 इंच,  कमर 33 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
 अभय देओल की आंखों का रंग गहरा भूरा
  अभय देओल के बालों का रंग काला

 अभय देओल का परिवार (Abhay Deol family)

 अभय देओल के पिता का नाम अजीत सिंह देव( फिल्म मेकर और अभिनेता)
 अभय देओल की माता का नामउषा देओल (गृहणी )

अभय देओल का बॉलीवुड में पदार्पण (Abhay Deol’s Bollywood Debut)

प्रारंभ में अभय देओल के मन में चार व्यवसाय थे,  जिनमें से उन्हें यह तय करना था कि वह अपना करियर किसमे   बनाएं  और वह थे अभिनय,  पेंटिंग,  फिलॉसफी और  पत्रकारिता। क्योंकि अभय देवल कॉलेज के दिनों से ही थियेटर ग्रुप्स के साथ जुड़ गए थे इसलिए इस तरह उनका रुझान ज्यादा था और इसे तो आगे चलकर उन्होंने अपना व्यवसाय बनाया। वर्ष 2005 में अभय देओल ने इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म सोचा ना था से बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में इनकी अभिनेत्री आयशा टाकिया थी। इस फिल्म में अभय देओल के अभिनय को खूब सराहा गया।  वर्ष 2006 में उन्होंने शिवम  नायर द्वारा निर्देशित  रोमांटिक ड्रामा आहिस्ता आहिस्ता में सोहा अली खान के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में दोनों ही की जोड़ी और अभिनय को खूब सराहा गया।

Also Read  शक्ति कपूर का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Shakti Kapoor) 

वर्ष 2007 में इन्होने  मल्टीस्टारर फिल्म हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसी वर्ष इन्होंने  दूसरी फिल्म एक चालीस की लास्ट लोकल में  नीलेश रस्तोगी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके सह कलाकार नेहा धूपिया थी। वर्ष 2008 मे आई दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ओय लकी लकी ओय से अभय देओल को मुख्य पहचान मिली। इस फिल्म में इन्होंने लविंदर लकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनकी सह  कलाकार परेश रावल,  नीतू चंद्रा, मनु ऋषि, रिचा चड्ढा और अर्चना पूरन सिंह थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.1 करोड रुपए की कमाई की थी। 

Also Read  रितेश देशमुख का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Riteish Deshmukh)

इस फिल्म की सफलता के प्रत्याशी वर्ष 2009 में आई रोमांटिक ब्लैक कॉमेडी फिल्म देव डी  में भी अभय देओल के  अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म में उन्होंने देव का  मुख्य किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में आई जोया अख्तर द्वारा निर्देशित और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जिसमें उन्होंने कबीर दीवान का किरदार निभाया था तथा वर्ष 2012 में आई  पॉलीटिकल एक्शन ट्रेलर फिल्म चक्रव्यू से भी अभय देओल को खूब ख्याति प्राप्त हुई।

अभय देओल की  हिट फिल्मों की सूची (Abhay Deol hit movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 सोचा ना था 2005 हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड 2007
 एक चालीस की लास्ट लोकल 2007 ओय लकी लकी ओय 2008
 देव  डी  2009 तेरा क्या होगा जॉनी 2010
 जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2011 चक्रव्यू 2012
 रांझणा 2013द लवर्स  2013
 हैप्पी भाग जाएगी 2016 नानू की जानु 2018
हीरो  2019जंगल क्राई  2022

अभय देओल की वेब सीरीज (Abhay Deol web series)

अभय देओल ने बॉलीवुड में काम करने के साथ-साथ वर्ष 2020 में सोनी लाइव पर प्रसारित होने वाली साईफाई थ्रिलर वेब सीरीज JL50 मैं शांतनु की भूमिका निभाई है। वर्ष 2021 में उनकी दूसरी वेब सीरीज़ 1962 :द वॉर इन द हिल्स में इन्होंने मेजर सूरज सिंह का किरदार निभाया था। 

अभय देओल की गर्लफ्रेंड का नाम

प्रीति देसाई ( मॉडल और अभिनेत्री)

अभय देओल की प्रति फिल्म आय 

2 से 4 करोड़ रूपए 

अभय देओल की प्रति फिल्म आय 

80 लाख रूपए 

अभय देओल की वार्षिक आय

13 करोड़ रूपए 

अभय देओल की कुल संपत्ति

400 करोड़ रूपए 

अभय देओल का  पसंदीदा अभिनेता

 सलमान खान और रितिक रोशन

 अभय देओल की पसंदीदा अभिनेत्री

 एंजेलिना जोली

error: Content is protected !!