दिलीप जोशी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Dilip Joshi)

Dilip Joshi biography

दिलीप जोशी भारतीय  हिंदी फिल्म और टेलिविज़न इंडस्ट्री  के जाने-माने अभिनेता है। वह बोचासनवासी अक्षरपुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था का पालन करते हैं। उन्होंने वर्ष 1989  में सूरज बड़जातिया द्वारा निर्देशित और निर्मित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म मैने प्यार किया है से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। तब से लेकर लगभग 15 फिल्मों में काम किया है। वर्ष 1995 में उन्हें कभी ये  कभी वो से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया, तब से अब तक यह लगभग 20 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।  अभिनय के क्षेत्र में काम करते हुए इनको लगभग 30 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है और सबसे ज्यादा ख्याति इनको सोनी सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाए गए मुख्य किरदार जेठालाल चंपकलाल गड़ा से प्राप्त हुई। कोई इनको इनके वास्तविक नाम से जानता हो या ना जानता हो परंतु जेठालाल के नाम से इन्हें देश का बच्चा-बच्चा जानता है। 

दिलीप जोशी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Dilip Joshi’s birthday and his family background)

दिलीप जोशी का जन्म  26 मई 1968 को  गोसा गांव,  पोरबंदर-  गुजरात में हुआ था। इनका जनमत गुजरात के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। दिलीप जोशी के माता पिता और उनके भाई बहन के विषय में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

Also Read  दलीप ताहिल का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Dalip Tahil) 

दिलीप जोशी की शैक्षणिक योग्यता (Dilip Joshi’s educational qualification)

दिलीप जोशी की प्रारंभिक शिक्षा और उनके स्कूल के विषय में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु उनके कॉलेज के विषय में यह ज्ञात है कि उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स के शिक्षा नर्सी मूंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकोनॉमिक्स मुंबई से प्राप्त की है। 12 वर्ष की आयु से ही दिलीप जोशी ने विभिन्न नाटकों में  अभिनय करना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने नामदेव लहुटे  की थिएटर एकेडमी भी ज्वाइन कर ली थी। दिलीप जोशी का सबसे पहला नाटक ऐ रणछोड़ रंगीला था।

दिलीप जोशी के व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Dilip Joshi)

वास्तविक नाम दिलीप जोशी
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय किरदार जेठालाल चंपकलाल गड़ा ( धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा)
दिलीप जोशी का जन्मदिन 26 मई 1968
दिलीप जोशी की आयु 54 वर्ष
दिलीप जोशी का जन्म स्थानगौसा गांव, पोरबंदर गुजरात भारत
दिलीप जोशी का मूल निवास स्थानगौसा गांव, पोरबंदर गुजरात भारत
दिलीप जोशी का पता कमरा नंबर 6,  ठाकुर चरण धाम,  अंधेरी ईस्ट,  मुंबई महाराष्ट्र
दिलीप जोशी की राष्ट्रीयता भारतीय
दिलीप जोशी का धर्म हिंदू
दिलीप जोशी की जाती ब्राह्मण
दिलीप जोशी की शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ कॉमर्स
दिलीप जोशी के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
दिलीप जोशी के कॉलेज का नाम नर्सी मूंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स  एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
दिलीप जोशी का  व्यवसाय अभिनेता
दिलीप जोशी की मासिक आय36 लाख रूपए 
दिलीप जोशी की  प्रति एपिसोड आय  1.5  लाख रुपए
दिलीप जोशी की कुल संपत्ति43 करोड़ रूपए 
दिलीप जोशी की वैवाहिक स्थिति विवाहित

दिलीप जोशी की शारीरिक संरचना (Dilip Joshi’s body composition)

 दिलीप जोशी की लंबाई 5 फुट 5 इंच
 दिलीप जोशी का वजन 80 किलोग्राम
 दिलीप जोशी का शारीरिक माप छाती 42 इंच,  कमर 36 इंच,बायसेप्स 12 इंच
 दिलीप जोशी की आंखों का रंग भूरा
 दिलीप जोशी के बालों का रंग काला

दिलीप जोशी का परिवार (Dilip Joshi’s family)

 दिलीप जोशी के पिता का नाम ज्ञात नहीं
 दिलीप जोशी की माता का नाम ज्ञात नहीं
 दिलीप जोशी के भाई बहन का नाम ज्ञात नहीं
 दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला जोशी
 दिलीप जोशी के बेटे का नाम रित्विक जोशी
 दिलीप जोशी की बेटी का नाम नियती जोशी

दिलीप जोशी को बॉलीवुड में पदार्पण (Dilip Joshi’s debut in Bollywood)

दिलीप जोशी ने वर्ष 1989  में सूरज बड़जातिया द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में पदार्पण किया। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री सलमान खान और भाग्यश्री  थी। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 1994 में दिलीप जोशी ने सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म भी सूरज प्रजातियां द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म हम आपके हैं कौन की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। इस फिल्म में उन्होंने  भोला प्रसाद का किरदार निभाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।

Also Read  अरमान कोहली का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Armaan Kohli)

वर्ष 2000  में आई अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित स्टैरिकाल फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में इन्होंने शाहरुख खान के साथ सपने का किरदार निभाया था। इनकी यह फिल्म भी हिट रही थी। इसी वर्ष इन की दूसरी फिल्म खिलाड़ी 420 अक्षय कुमार के साथ आई। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया और यह फिल्म भी हिट रही। वर्ष 2002 में  इन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिल है तुम्हारा में फैक्ट्री के सीईओ का किरदार निभाया था। यह फिल्म अपने समय से पीछे थी परंतु दर्शकों द्वारा इस फिल्म को भी खूब सराहा गया।

अब तक की उनकी अंतिम फिल्म “वाट्स योर राशि” एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और सुनीता आशुतोष गोवारिकर थे। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा थी।

Also Read  आदित्य श्रीवास्तव का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Aditya Srivastava)

 दिलीप जोशी  टेलीविजन धारावाहिक में पदार्पण (Dilip Joshi debut in television serial)

इतनी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद दिलीप जोशी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय का झंडा तो गाड़ चुके थे परंतु उनको इतनी फिल्मों का प्रस्ताव नहीं आया जितनी मिलने की संभावना थी। फिर भी दिलीप जोशी ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ वह टेलीविजन धारावाहिकों में भी ऑडिशन देते रहे। वर्ष 1995 में वह समय आया जब उन्होंने एक टेलीविजन धारावाहिक कभी ये कभी वो में  वासु का किरदार निभाया। इस धारावाहिक दिलीप जोशी को पहचान नहीं मिली थी। इसके बाद भी उन्होंने कई धारावाहिकों जैसे कि क्या बात है,  दाल में काला,  कोरा कागज,  दो और दो पांच,  हम सब एक हैं,  यह दुनिया है रंगीन,  सेवालाल मेवालाल,  रिश्ते द लव स्टोरी,  शुभ मंगल सावधान,  मेरी बेबी वंडरफुल,  आज के श्रीमान श्रीमती,  हम सब बाराती,  भगवान बचाए इनको, मालिनी अय्यर, एफ आई आर,  अगड़म बगड़म तिगड़म। लगभग 18 धारावाहिकों में काम कर चुके थे परंतु फिर भी उनको कोई मुख्य पहचान नहीं मिली थी। इसका कारण यह था कि इन सभी नाटकों में उनको साइड रोल और छोटे रोल मिला करते थे।

वर्ष 2008 में वह समय आया जब दिलीप जोशी को उनके संयम,  मेहनत,  लगन,  और अभिनय का एक साथ इनाम मिल गया| वर्ष 2008 में सोनी सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी ने जेठालाल चंपकलाल गड़ा के केंद्र और मुख्य किरदार को निभाया। वर्ष 2008 से यह धारावाहिक अब तक देशभर में बड़ी खुश होकर देखा जाता है।  इस धारावाहिक में काम करने के पश्चात दिलीप जोशी का जीवन ही बदल गया। लोग उनको उनके वास्तविक नाम से कम तथा जेठालाल चंपकलाल गड़ा के नाम से अधिक जानने लग गए। इस धारावाहिक में भी इन्होंने एक गुजराती परिवार का ही प्रतिनिधित्व किया है। आज  तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिकों की और दिलीप जोशी तारक मेहता उल्टा चश्मा धारावाहिक की जान बन चुके हैं।

दिलीप जोशी के अवॉर्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Dilip Joshi)

वर्ष 2009  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता इन कॉमिक रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2010 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमिक रोल इंडियन टेली अवॉर्ड्स तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2011  मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर  बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2012   सर्वश्रेष्ठ  टीवी एक्टर कॉमेडी  पीपल चॉइस अवार्ड इंडिया  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2013  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमिक रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमिक रोल ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष  2016  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमिक रोल  जी गोल्ड अवॉर्ड्स  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2018  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमेडी  जी गोल्ड अवार्ड्स  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वर्ष 2019  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमिक रोल जूरी इंडियन टेली अवॉर्ड्स  तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी की मासिक आय

36 लाख रूपए 

दिलीप जोशी की  प्रति एपिसोड आय 

1.5  लाख रुपए

दिलीप जोशी की कुल संपत्ति

43 करोड़ रूपए 

दिलीप जोशी का राजनीतिक झुकाव

भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!